प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम बताया। उन्होंने राज्य के लोगों की अद्वितीय प्रतिभा और साहस की सराहना की और उल्लेख किया कि वे भारत माता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और देवभूमि की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “प्रकृति और संस्कृति की संगमस्थली हिमाचल प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। अपनी अद्भुत प्रतिभा और पराक्रम से वे सदैव मां भारती की सेवा करते आए हैं। मैं उनके सुनहरे भविष्य के साथ-साथ इस देवभूमि की समृद्धि की कामना करता हूं।”
आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…