यूरोपीय संघ ने वीजा को लेकर नये नियम जारी किए हैं। जिससे भारत से बार-बार यात्रा करने वाले लोग लंबी अवधि के साथ बहु-प्रवेश शेंजेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से यूरोप के 29 देशों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।
भारत और भूटान के लिए यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल घोषित किये गये नियमों से भारत से नियमित यात्रियों के लिए नई व्यवस्था के साथ वीजा प्राप्त करना आसान हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के भीतर दो बार वीजा प्राप्त करने और वैध रूप से उपयोग करने के बाद भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए दीर्घकालिक बहु-प्रवेश शेंजेन वीजा जारी किया जा सकता है। यदि यात्री के पासपोर्ट की पर्याप्त वैधता शेष है, तो दो साल के वीजा के बाद पांच साल का वीजा दिया जाएगा। इससे नागरिकों को वीजा संबंधित प्रक्रिया से इतर बार-बार यात्रा करने का अवसर मिलेगा। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने नये नियमों की सराहना करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने भारत के साथ लोगों के बीच संपर्क बढाने की दिशा में एक और कदम उठाया है।
नेपाल में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह सौ पचहत्तर हो गई…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा…
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…