भारत

दिल्ली-NCR में सर्दियों से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची और धुंध की परत छाई

सर्दी के मौसम से पहले दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र धुंध की चादर में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 पर पहुंच जाने से शहर की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई।

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता और खराब से बहुत खराब श्रेणी के स्तर पर पहुंच सकती है।

वायु प्रदूषण के हालातों को देखते हुए शहर में सभी 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट की निगरानी के लिए ग्रीन वॉर रूम के माध्‍यम से एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago