भारत

आईएनएस शार्दुल ने प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के पोर्ट रशीद की यात्रा संपन्न की

आईएनएस शार्दुल ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 16 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के पोर्ट रशीद की यात्रा संपन्न की। यह यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई। इस दौरान प्रमुख कार्यक्रम में यूएई नौसेना के साथ बातचीत, क्रॉस ट्रेनिंग विजिट और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां शामिल थीं।

आईएनएस शार्दुल के समुद्री प्रशिक्षु नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी और यूएई नौसेना जहाज के सयुक्त दौरों में शामिल हुए। इससे उन्हें साझा जानकारी और प्रशिक्षण पर पेशेवर बातचीत और चर्चा का अवसर मिला। संयुक्त प्रशिक्षण सत्र में योग और खेल कार्यक्रम यात्रा के अन्य मुख्य आकर्षण थे। आईएनएस शार्दुल पर एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूएई नौसेना के कर्मियों और अधिकारियों, राजनयिकों और भारतीय समुदाय के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।

दुबई से प्रस्थान पर आईएनएस शार्दुल ने संयुक्त अरब अमीरात के नौसेना जहाज अल कुवैसैट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। दोनों जहाजों ने आपसी समन्वय का प्रदर्शन करते हुए नौसैनिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और समन्वित गतिविधियों की एक श्रृंखला को आयोजित की।

भारतीय नौसेना जहाज की दुबई यात्रा भारत-यूएई समुद्री संबंधों के महत्व और आईओआर में सागर की दृष्टि के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

3 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

3 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

15 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

17 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

17 घंटे ago