भारत

मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित किए जा रहे मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल एनएचएम के तहत अपनी भूमिकाएं एवं दायित्व निभाना जारी रखेंगे और केन्द्र से वित्त पोषण संबंधी सहायता प्राप्त करना जारी रखेंगे

अतिरिक्त जिला/रेफरल अस्पतालों (डीएच/आरएच) के निर्माण के लिए कुछ राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों द्वारा इस आशंका के कारण की गई मांग को ध्यान में रखते हुए कि मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित किए जा रहे मौजूदा डीएच/आरएच को एनएचएम से वित्त पोषण संबंधी सहायता मिलना बंद हो जाएगा, केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि सभी मौजूदा डीएच/आरएच जिन्हें मेडिकल कॉलेजों में परिवर्तित किया जा रहा है, वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत अपनी भूमिका एवं दायित्व को निभाना जारी रखेंगे और एनएचएम के तहत केन्द्र से वित्त पोषण संबंधी सहायता प्राप्त करना जारी रखेंगे।

मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले नौ वर्षों के दौरान ठोस प्रयास किए गए हैं। फिलहाल देश में 706 मेडिकल कॉलेज हैं। पिछले नौ वर्षों में, कुल 319 मेडिकल कॉलेज जोड़े गए हैं (निजी मेडिकल कॉलेजों सहित), जिससे 2014 के बाद से मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत का चिकित्सा शिक्षा नेटवर्क पेशेवर शिक्षा एवं गुणवत्ता की दिशा में अधिक ध्यान और निवेश के साथ कई गुना विस्तारित हुआ है। मुख्य ध्यान वंचित क्षेत्रों तक पहुंचने और सुलभता की कमी को दूर करने पर रहा है। वैश्विक स्तर पर, स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर सुलभता सुनिश्चित करने हेतु डॉक्टर जनसंख्या अनुपात को बेहतर करने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

जिला अस्पतालों को सशक्त/उन्नत करके नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केन्द्रीय वित्त पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने हेतु एक केन्द्र प्रायोजित योजना– “मौजूदा जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना” – 2014 में शुरू की गई थी। इस योजना के तीन चरण अब तक लागू किए जा चुके हैं, जिसके तहत चिकित्सा सेवा से जुड़े पेशेवरों की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्यों के अनुरूप 157 कॉलेजों को मंजूरी दी गई है। अब तक, इन 157 मेडिकल कॉलेजों में से 108 कॉलेज पहले ही अपना कामकाज शुरू कर चुके हैं। स्वीकृत 157 कॉलेजों में से 40 आकांक्षी जिलों में स्थित हैं, जिससे इन जिलों में निवेश को बढ़ावा मिलता है।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

12 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

16 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

16 घंटे ago