भारत

केन्द्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के विद्युत क्षेत्र की समीक्षा की

केन्‍द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के लिए विद्युत एवं शहरी विकास क्षेत्र में चल रही वर्तमान योजनाओं और प्रस्तावों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्‍द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी शामिल हुए।

इस बैठक में केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य और केन्‍द्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल से छत्तीसगढ़ का विकास तेजी से होगा। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली और आवास से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ को भारत सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई सुधारवादी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम किया जा रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि भारत सरकार द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूरा उपयोग किया जाए। राज्य में जितनी तेजी से काम होंगे, उतनी ही तेजी से भारत सरकार द्वारा राशि जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में विकास योजनाओं को लेकर केन्‍द्र सरकार की ओर से कोई कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। केन्‍द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बैठक में सुझाव दिया कि क्लीन सिटी के तहत रायपुर को मिली 100 बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी किया जा सकता है।

उन्होंने आवास एवं शहरी कार्यों के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम ई-बस सेवा, स्मार्ट सिटी मिशन और राष्ट्रीय शहरी विकास मिशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को इस यात्रा के लिए धन्यवाद दिया तथा केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु लंबित 19,906 मकानों तथा विकास भारत संकल्प यात्रा में प्राप्त आवेदनों के अनुरूप राज्य को संशोधित केन्‍द्र बिन्‍दु के साथ प्राथमिकता के आधार पर लगभग 50 हजार मकान स्वीकृत किए जाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज की बैठक से राज्य में ऊर्जा तथा शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि शहरों के विकास के लिए हम भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप लगातार काम कर रहे हैं।

समीक्षा बैठक में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव शशांक मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की निदेशक अनीता मीना, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, नगर प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., निदेशक कुंदन कुमार, क्रेडाई के सीईओ राजेश सिंह राणा और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

1 घंटा ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

2 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

2 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

3 घंटे ago