विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भारत के दौरे पर आए अमेरिकी संसद के शिष्टमंडल के सदस्यों से मुलाकात की और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के लिए उनके “मजबूत और निरंतर समर्थन” की सराहना की।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शिष्टमंडल के साथ एक तस्वीर भी साझा की। जयशंकर ने कहा, ‘‘माइकल मैककॉल के नेतृत्व वाले अमेरिकी संसद के शिष्टमंडल से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए उनके मजबूत और निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।’’ शिष्टमंडल ने बुधवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से भी मुलाकात की।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…