भारत

हिन्‍दी फिल्‍मों के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार का आज निधन हो गया

हिन्‍दी फिल्‍मों के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार का आज निधन हो गया। वे 87 साल के थे और पिछले कई दिन से बीमार थे। मनोज कुमार ने भारतीय दर्शकों को कई यादगार फिल्‍मे दी हैं, जिनमें उपकार, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, शोर तथा पूरब और पश्चिम प्रमुख हैं।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है और इन्हीं फिल्मों के लिए उन्हें ‘भारत कुमार’ का नाम भी दिया गया था। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदला था। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार भी उनमें से एक थे, जिन्होंने सिनेमा से प्रभावित होकर अपना नाम बदल लिया था। मनोज कुमार का असली नाम था- हरिकिशन गिरि गोस्वामी।

उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से की थी। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में वह बतौर लीडर अभिनेता नजर आए थे। मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी कमाल की फिल्में दीं। उनकी फिल्म ‘उपकार’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 1995 में आई फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ में नजर आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अभिनेता मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा के प्रतीक के रूप में सराहा, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

3 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

3 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

3 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

9 घंटे ago