भारत

फास्टैग वार्षिक पास के लॉन्च के बाद दो महीने में उपयोगकर्ताओं की संख्या पच्चीस लाख के पार

‘आवागमन में सुगमता’ को बढ़ाते हुए फास्टैग वार्षिक पास के प्रति राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं ने जबरदस्त रुचि दिखाई है। पिछले दो महीनों में देश भर में लगभग 5.67 करोड़ लेनदेन के साथ, इसने पच्चीस लाख उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च किया गया , फास्टैग वार्षिक पास राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को एक सहज और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करता है। यह राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है।

वार्षिक पास, एक वर्ष की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपये के एकमुश्त शुल्क भुगतान के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है। राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई की वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के बाद, वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर वार्षिक पास दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

यह वार्षिक पास हस्तांतरणीय नहीं है और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) तथा राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (एनई) के शुल्क प्लाजा पर मान्य है। राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित एक्सप्रेसवे, राज्य राजमार्गों (एसएच) के शुल्क प्लाजा पर, फास्टैग राज्य राजमार्गों के टोल और पार्किंग आदि के भुगतान के लिए मौजूदा वॉलेट बैलेंस का इस्‍तेमाल करेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं द्वारा फास्टैग वार्षिक पास के प्रति जबरदस्त रुचि देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए एनएचएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

1 घंटा ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

1 घंटा ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

1 घंटा ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

1 घंटा ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

2 घंटे ago