भारत

क्रिसमस का त्योहार आज विश्व भर में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है

प्रभु यीशु के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज विश्वभर में क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लोग क्रिसमस ट्री और अन्य साजो सामान से घरों की सजावट करते हैं और एक दूसरे को उपहार देते हैं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शांति, करुणा और आशा से भरे एक सुखद क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को और मजबूत करें।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे एक सुखद क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में आपसी सद्भाव को और अधिक मजबूत करें।“

ऐतिहासिक चर्चों से लेकर हर घर तक, गोवा परंपरा और आधुनिकता के जीवंत संगम के साथ क्रिसमस मना रहा है। राज्यपाल पुसपति अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत और आर्कबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेर्राओ ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, राज्य के अनूठे सामाजिक ताने–बने को मजबूत करने के लिए एकता का आह्वान किया है। हालांकि डिजिटल शुभकामनाओं और आधुनिक सजावट के साथ उत्सव के तरीके तो बदल रहे हैं—लेकिन इस त्योहार की आत्मा आज भी वही है। धर्म और जाति की सीमाओं से परे, परिवार ‘बेबिंका‘ और ‘दोदोल‘ जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने के लिए एक साथ जुट रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

2 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

5 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

5 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

18 घंटे ago