insamachar

आज की ताजा खबर

festival of Vijayadashami
भारत मुख्य समाचार

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी और दशहरा का त्योहार आज देशभर में हर्षोल्‍लास से मनाया जा रहा है

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और दशहरे का पर्व आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र और दुर्गा पूजा के भव्य उत्सव का समापन भी है।

इस अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का नदियों, झीलों और कृत्रिम जलाशयों में विसर्जन किया जाता है। इस दिन शस्त्रों, औजारों और पुस्तकों की पूजा करने की भी परंपरा है।

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी सौ से ज्यादा रामलीलाओं का मंचन हो रहा हैं और वहां भी रावण दहन के साथ धूम धाम से आज दशहरा मनाया जाएगा। विजयादशमी के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशेष अनुष्ठान और पूजन करेंगे। लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में इस बार दशहरा पर्व के अवसर पर 75 फीट के मूविंग रावण का दहन किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है कई जिलों में एहतियातन फ्लैग मार्च भी किया गया।

इधर, दिल्ली में दशहरा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि शाम के समय में पूर्वी दिल्ली से गुजरने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि हर्ष और विश्वास से भरा यह विजय पर्व सभी के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *