insamachar

आज की ताजा खबर

Taliban attacked Pakistani military posts
अंतर्राष्ट्रीय

काबुल में हवाई हमले के बाद तालिबान के पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर हमले के बाद पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर भीषण संघर्ष शुरू हुआ

पाकिस्‍तान – अफगानिस्‍तान सीमा पर कल रात पाकिस्‍तान की सैन्‍य चौकियों पर तालिबान के हमले के बाद से भीषण संघर्ष शुरू हो गया है। इस सप्‍ताह काबुल में पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने पाकिस्‍तान की सैन्‍य चौकी पर हमला किया है। अफगानिस्‍तान में हवाई हमलों के बाद तालिबान के सुरक्षाबलों ने सशस्‍त्र जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान की सैन्‍य टुकडियों पर हमले किए। उन्‍होंने दक्षिणी प्रांत हेलमंद में पाकिस्‍तान की दो सीमा चौकियों पर कब्‍जा करने का भी दावा किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *