भारत

भारतीय तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित पांचवां एफपीवी ‘अचल’ लॉन्च किया गया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित किये जा रहे आठ जहाजों की श्रृंखला में बना पांचवां फास्ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) ‘अचल’ का 16 जून, 2025 को गोवा में कविता हरबोला द्वारा तटरक्षक कमांडर (पश्चिमी सीबोर्ड), अपर महानिदेशक अनिल कुमार हरबोला की उपस्थिति में औपचारिक रूप से जलावतरण किया गया।

अमेरिकी शिपिंग ब्यूरो और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के कड़े दोहरे-श्रेणी प्रमाणन के तहत डिज़ाइन और निर्मित एफपीवी में 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है। पोत की लंबाई 52 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर है और इसका विस्थापन 320 टन है। सीपीपी-आधारित प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित यह पोत 27 समुद्री मील की अधिकतम गति तक पहुंच सकता है।

सुरक्षा, निगरानी, ​​नियंत्रण और पर्यवेक्षण की अपनी प्राथमिक भूमिकाओं के साथ पोत ‘अचल’ अपतटीय संपत्तियों और द्वीप क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुसज्जित है। इसका जलावतरण भारतीय तटरक्षक बल और जीएसएल के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है, जो रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में सामूहिक प्रयास को और मजबूत करता है।

कुल 473 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना ने पर्याप्त रोजगार सृजन करके और विभिन्न कारखानों तथा जीएसएल में उत्पादन गतिविधियों में लगे एमएसएमई को समर्थन देकर स्थानीय उद्योग को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा दिया है।

समारोह में जीएसएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ब्रजेश कुमार उपाध्याय के साथ-साथ भारतीय नौसेना, आईसीजी और शिपयार्ड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…

1 मिनट ago

WOAH PVS मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…

7 मिनट ago

ASI द्वारा अमेरिका और नीदरलैंड से वापस लाई गईं तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस को सौंपा गया

भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

10 मिनट ago

एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट में श्रीलंका-A ने भारत-A को हराकर फाइनल में जगह बनाई

श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में…

1 घंटा ago

भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए IOC के समक्ष कार्ययोजना पेश की

भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दृष्टिकोण…

1 घंटा ago

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अगले हफ्ते से फिर से होगी शुरू

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर…

1 घंटा ago