खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पाँचवाँ टेस्ट लंदन के ओवल में रोमांचक दौर में पहुँचा

ओवल में खेला जा रहा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पाँचवाँ और अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। मैच के पांचवे दिन आज मेज़बान इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 339 रन से आगे खेलेगा। इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ़ 35 रन और चाहिए, जबकि भारत को जीत दर्ज करके सीरीज़ बराबर करने के लिए बाकी बचे चार विकेट लेने होंगे। इससे पहले, 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रुक और जो रूट के शानदार शतकों ने की। हालाँकि, भारत ने कल दिन के अंत में बेहतर गेंदबाज़ी करते हुए शानदार वापसी की। भारतीय टीम ने सिर्फ़ 36 रन देकर तेज़ी से तीन विकेट चटकाए, जिससे मैच में वापसी की उम्मीदें फिर से जग गईं हैं। भारत ने अपनी दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के शानदार 118 रन और आकाशदीप, रवींद्र जडेजा तथा वाशिंगटन सुंदर के महत्वपूर्ण अर्धशतकों की बदोलत से 396 रनों का प्रभावशाली स्कोर खड़ा किया। भारत फिलहाल पाँच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago