भारत

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव तथा राहत कार्य जारी है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 17 जिलों की 37 तहसीलो और 402 गांवों के 84 हज़ार से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में राज्य के 17 जिले कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर बाढ़ की चपेट में हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। वर्तमान में कुल 905 बाढ़ आश्रय स्थल बनाये गए हैं। 757 स्वास्थ्य दल चिकित्सा जांच कर रहे हैं, जबकि बदलती स्थिति पर नज़र रखने के लिए 1,193 बाढ़ चौकियाँ स्थापित की गई हैं। बाढ़ से अब तक तीन सौ 43 घरों को नुकसान पहुँचा है और 4,015 हेक्टेयर से ज़्यादा फसल प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर ख़ुद नज़र रख रहे हैं।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

5 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

5 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

5 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

5 घंटे ago