भारत

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन में फिजी गणराज्य के वित्त मंत्री एसरोम इमैनुएल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की।

दोनों देशों के बीच सार्वजनिक वित्त सम्बंधी तौर तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में भारत द्वारा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रक्रियाओं में किए गए डिजिटल परिवर्तन पर भी बातचीत की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरित करने में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) की भूमिका पर भी बात हुई।

एसरोम इमैनुएल ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति की सराहना की और परिसंपत्ति प्रबंधन, क्षमता निर्माण, बजट इको सिस्टम और आंतरिक लेखापरीक्षा सहित इस क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago