भारत

फिल्‍म अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में एक रात बिताने के बाद आज सुबह रिहा

फिल्‍म अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में एक रात बिताने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। उन्‍हें फिल्‍म पुष्‍पा-टू के प्रिमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में कल गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कल शाम को, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्‍हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी थी।

इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि फिल्म पुष्पा-टू के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना, राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का मामला है। सोशल मीडिया पोस्ट में, अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के मन में कला क्षेत्र के लिए कोई सम्मान नहीं है और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब आरोपों से बचने के लिए प्रचार के हथकंडे अपना रही है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तेलंगाना सरकार को फिल्मी हस्तियों पर हमला करने के बजाय, दुर्घटना में प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए और उस दिन व्यवस्था में लापरवाही करने वालों को सजा देनी चाहिए।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

9 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

10 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

15 घंटे ago