बिज़नेस

वित्त विधेयक 2025 लोकसभा में पारित, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं

लोकसभा ने वित्त विधेयक, 2025 पारित कर दिया है। विधेयक का उद्देश्य वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाना है। वित्‍त विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विधेयक में करदाताओं को सम्मान देने और कारोबारी सुगमता के लिए करों में राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि नई कर व्यवस्था के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगेगा। निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि नए आयकर विधेयक पर अगले मानसून सत्र में चर्चा होने की संभावना है।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि देश के लोगों की अपेक्षा और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्‍त करने के लिए वित्त विधेयक में कई उपाय किए गए हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सीमा शुल्क से संबंधित विधेयक का उद्देश्य शुल्‍क संरचना को युक्तिसंगत बनाना है। उन्होंने कहा कि इससे विनिर्माण इकाइयों को मदद और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्‍त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 का उद्देश्य कच्चे माल पर शुल्क कम करके घरेलू उत्पादन और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रोत्‍साहन देना है। उन्‍होंने बताया कि वित्त विधेयक में औद्योगिक वस्तुओं के लिए सात सीमा शुल्क दरों को हटाने का भी प्रस्ताव है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त विधेयक में इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 35 उत्पादों को छूट प्राप्त शुल्क सूची में शामिल करने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा मोबाइल फोन बैटरी के निर्माण के लिए 28 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं को छूट प्राप्त शुल्क सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले, चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की एस जोथिमणि ने देश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट से केवल एक करोड़ लोगों को लाभ होगा। भाजपा के जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। इससे पहले, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से संबंधित धनराशि जारी न किए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में विरोध प्रदर्शन हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम का टेलीफोन आया। प्रधानमंत्री…

7 घंटे ago

गुजरात में तेज बारिश से जनजीवन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

गुजरात के कई हिस्सों में आज फिर हुई तेज बारिश से जनजीवन और सड़क यातायात…

9 घंटे ago

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई, राहत और बचाव अभियान जारी

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, हालांकि महानदी नदी प्रणाली…

9 घंटे ago

हैदराबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में मेटा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के अधिकारियों और कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों…

9 घंटे ago

लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित

लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित हो गया है। पीठासीन अधिकारी…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री-किसान योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)…

9 घंटे ago