केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन विधेयकों के लागू होने से सभी राज्यों में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के संसदीय प्रतिनिधित्व में विस्तार होगा।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन ढांचा भारत के संसदीय परिदृश्य को नया स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से देश भर की लाखों महिलाओं के लिए नेतृत्व और प्रतिनिधित्व के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढेगी और उनकी आकांक्षाओं को नई आवाज मिलेगी।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नीति निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के संकल्प के साथ यह एक ऐतिहासिक कदम है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का…
सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म…
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स (आईआईसीए), जो मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स का एक थिंक टैंक…
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…
नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…