insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया।

निर्मला सीतारामन ने भारत के कमज़ोर अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों की श्रेणी से निकलकर दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बदलाव पर बल दिया। उन्होंने इसका श्रेय ढांचागत सुधारों, संस्थागत मज़बूती और विशेष नीतिगत उपायों को दिया। उन्होंने डॉ. संथान पॉल और बी. सांबामूर्ति की पुस्‍तक ‘कैशलेस नेशन: हाउ Uयूपीआई चेंज्ड द नेशन’ भी जारी की।

आईआईटी मद्रास और यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स की साझेदारी में लॉन्च किया गया यह फंड शुरुआती दौर के स्टार्टअप्स को 5 से 20 करोड़ रुपये देगा। इसे सेबी से मंज़ूरी मिल गई है और इसने 453 करोड़ रुपये का पहला चरण पूरा कर लिया है।

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य 2032-34 तक एक हजार स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करना और हर महीने एक आईपीओ लाने में मदद करना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *