बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के वित्त मंत्री नो वन तुआन से मुलाकात की। निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने का स्वागत किया और इसके निरंतर सुदृढ़ीकरण और विस्तार पर ध्यान दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया और लचीलेपन और स्थिरता बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

निर्मला सीतारमण ने बताया कि वियतनाम ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा और फार्मा क्षेत्रों में गहन सहयोग में गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने वियतनाम के मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक प्रबंधन और चल रहे संस्थागत सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि, इसके बेहतर क्रेडिट आउटलुक और बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता में परिलक्षित होते हैं। इससे वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में लचीलापन और एकीकरण बढ़ता है।

नो वन तुआन ने भी भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक नेतृत्व की सराहना की और भारत के अनुभव से विशेष रूप से कर सुधारों, सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों के विकास और इसे गति देने में सार्वजनिक निवेश के मामले में सीखने में गहरी रुचि व्यक्त की। बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर सुधारों, ब्याज सब्सिडी, सार्वजनिक खरीद नीतियों और कार्यबल विकास के लिए एआई कौशल प्रशिक्षण पहलों सहित सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को भारत के समर्थन का उल्‍लेख किया। उन्होंने कर प्रशासन के आधुनिकीकरण और सरलीकरण के लिए भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया और कहा कि फेसलेस असेसमेंट और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रणालियों ने पारदर्शिता को बढ़ाया है।

निर्मला सीतारमण ने पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक एकीकृत, प्रौद्योगिकी-सक्षम ढांचे के रूप में भी प्रस्तुत किया, जिसमें वियतनाम ने रुचि दिखाई है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

8 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

8 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

11 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

14 घंटे ago