भारत

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाद में मीडिया से बातचीत में डॉ. सरमा ने बताया कि राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निवर्तमान मंत्रिपरिषद को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

राज्य के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा दल नेतृत्व का निर्णय करेगी, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है और निर्णय अंतिम रूप से तय हो जाने के बाद एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

इससे पहले दिन में, असम के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने औपचारिक रूप से असम विधानसभा चुनाव के परिणाम राज्यपाल को सौंपे और नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों की आधिकारिक सूची भी उन्हें दी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

8 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

8 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

10 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

14 घंटे ago