वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग के कारण सरकार द्वारा जनता से संग्रहित कर का आज बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है। वित्तमंत्री ने आज नई दिल्ली में 49वें सिविल लेखा दिवस समारोह में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी सेवाएं नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से 60 करोड़ लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ सेवा प्रदान की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में श्रीमती सीतारामन ने कहा कि इस प्रणाली के अंतर्गत एक हजार दो सौ ग्यारह योजनाओं का प्रबंधन किया जाता है इनमें से एक हजार एक सौ योजनाएं प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के तहत हैं।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…