बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- GST 2.0 सुधारों ने अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा दिया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों ने देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा दिया है। इसी कारण त्योहारी सीज़न के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। वह आज नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ आम आदमी तक पहुँच रहा है।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस वर्ष नवरात्रि उत्सव में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में 25% की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती मांग का सीधा लाभ इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण उद्योग को मिल रहा है।

जीएसटी बचत उत्सव पर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नवरात्रि के दौरान वाहनों की बिक्री में उछाल आया है और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र ने भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्थिर वैश्विक परिदृश्य के बीच देश की विकास दर इतनी मजबूत है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष को भी देश की विकास दर के अपने पूर्वानुमान को संशोधित कर 6.6 % करना पड़ा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

10 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

23 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago