बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 53 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी

वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज नई दिल्ली में वस्तु और सेवाकर परिषद (GST) परिषद की 53 वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सरकार के गठन के बाद यह जीएसटी परिषद की पहली बैठक है।

जीएसटी परिषद की अंतिम बैठक पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान परिषद ने कई निर्णय लिए थे। जीएसटी परिषद ने प्रस्तावित जीएसटी अपीली न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की शर्तों में पात्रता और आयु के संबंध में संशोधन की सिफारिश की थी। परिषद ने बाजरे के आटे से तैयार भोजन पर कर नहीं लगाने की सिफारिश की थी। परिषद ने गुड़ पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया था जिससे गन्ना किसानों को बकाया राशि के तेजी से भुगतान के लिए राहत मिले और पशु चारा निर्माण की लागत में कमी आए।

निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट से पहले कल नई दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ परामर्श किया। उन्होंने आम बजट से पहले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।

Editor

Recent Posts

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच…

6 घंटे ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये…

6 घंटे ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक…

6 घंटे ago

ईरान की चेतावनी यदि अमरीका नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका उसके बंदरगाहों को निशाना बनाकर समुद्री नाकाबंदी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया…

6 घंटे ago