बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोक सभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोक सभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। कल दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति की झलक प्रस्‍तुत की जाती है।

आज केंद्रीय बजट पेश किए जाने को देखते हुए बम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज कारोबार के लिए खुले रहेंगे। यह तीसरा मौका है जब बजट के कारण शनिवार को शेयर बाजार खोला गया है। इससे पहले, एक फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट पेश किए जाने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले रहे थे।

आज सामान्‍य दिनों की ही तरह शेयर बाजार सुबह सवा नौ बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक खुले रहेंगे। कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार में शाम साढे पांच बजे तक कारोबार हो सकेगा। आज मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में भी लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

2 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

2 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

14 घंटे ago