केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत अभी भी एशिया में सबसे अधिक रामसर स्थलों वाला देश है और दुनिया में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने तमिलनाडु को 20 रामसर स्थलों के साथ सबसे अधिक संख्या वाला राज्य बनने के लिए बधाई दी।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…
केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…