वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोक सभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा। कल दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति की झलक प्रस्तुत की जाती है।
आज केंद्रीय बजट पेश किए जाने को देखते हुए बम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कारोबार के लिए खुले रहेंगे। यह तीसरा मौका है जब बजट के कारण शनिवार को शेयर बाजार खोला गया है। इससे पहले, एक फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट पेश किए जाने के कारण शनिवार को शेयर बाजार खुले रहे थे।
आज सामान्य दिनों की ही तरह शेयर बाजार सुबह सवा नौ बजे से दोपहर साढे तीन बजे तक खुले रहेंगे। कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार में शाम साढे पांच बजे तक कारोबार हो सकेगा। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…