insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

नई दिल्‍ली में पहली जून को आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन स्थगित

नई दिल्ली में पहली जून को होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस-आईबीसीए शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इसका आयोजन चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के साथ किया जा रहा था, क्योंकि कई अफ्रीकी देश बिग कैट्स के मेजबान हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के साथ परामर्श करके चौथे भारत–अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को बाद में आयोजित करने के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है। अफ्रीकी देशों सहित सभी देशों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह शिखर सम्मेलन भी बाद में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन अपने नोडल संगठन, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से 2024 में अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस की स्थापना की। इसकी शुरुआत बाघ, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए, चीतों, जगुआर और प्यूमाओं के संरक्षण के लिए की गई थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *