भारत

तमिलनाडु के सुलार में पहला बहुराष्‍ट्रीय हवाई अभ्‍यास, ‘तरंग शक्ति 2024’ आज से शुरु

भारत आज से तमिलनाडु के सुलार में अपने पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास, ‘तरंग शक्ति 2024’ की मेजबानी करेगा। इस युद्धाभ्‍यास में करीब 30 देश भाग लेंगे, जिनमें से दस देश अपने लड़ाकू विमानों के साथ शामिल होंगे।

नई दिल्ली में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने बताया कि अभ्यास का पहला चरण आज से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलार में और दूसरा चरण 29 अगस्त से 14 सितम्बर तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा।

एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने बताया कि इस अभ्‍यास में भारत अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों और उपकरणों का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत के तेजस, राफेल, मिराज 2000, जगुआर, मिग 29 और अन्य लड़ाकू विमान इस अभ्यास में शामिल होंगे।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

3 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

4 घंटे ago