सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना का पहला चरण 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 में कहा कि भारतमाला परियोजना के लिए संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि इस परियोजना पर व्यय तय सीमा से अधिक हो गया है।
भारतमाला परियोजना के पहले चरण में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 550 से अधिक जिलों में कुल 34,800 किलोमीटर लंबी सड़क बननी है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कुल 26,425 किलोमीटर के लिए ठेके दिए जा चुके हैं और अबतक 17,411 किलोमीटर का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है।’’
मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने जून, 2017 में भारतमाला चरण-एक को मंजूरी दी थी। भारतमाला परियोजना में लगभग 26,000 किलोमीटर लंबाई के आर्थिक गलियारों के विकास की परिकल्पना की गई है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…