भारत

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। इसके लिए 1 मार्च, 2027 को संदर्भ तिथि निर्धारित की गई है। पहली बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा। यह स्व-गणना आज से इस महीने की 15 तारीख तक चलेगी। मकान सूचीकरण और आवास गणना 16 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक जारी रहेगी।

मकान सूचीकरण में सभी भवनों और संरचनाओं की सूची तैयार की जाएगी तथा आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। भवनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

देशभर में इस कार्य के लिए 30 लाख से अधिक गणनाकर्मी, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही, नागरिक सोलह भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसमें आयु, लिंग, व्यवसाय, साक्षरता और जाति संबंधी विवरण एकत्र किए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 के लिए 11,718 करोड़ रुपये से अधिक राशि को मंजूरी दी है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों, जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

Editor

Recent Posts

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत ने कल जूडो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दो स्‍वर्ण पदक जीते

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने कल जूडो में…

2 घंटे ago

भारत ने ईरान से किसी भी परिस्थिति में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमले नहीं होने देने को कहा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से…

2 घंटे ago

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक-2026 को स्‍वीकृति दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोक परीक्षा- अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रमुख बंदरगाहों में बंदरगाह पर निर्भर उद्योगों (पीडीआई) को जलक्षेत्र और उससे संबंधित भूमि को आवंटित करने की संशोधित नीति को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बंदरगाह पर निर्भर उद्योगों को जलक्षेत्र और उससे संबंधित भूमि को आवंटित…

2 घंटे ago

NHRC ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 13 दिनों के भीतर मलेरिया से हुई 5 लोगों की मौत की ख़बर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है,…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम का टेलीफोन आया। प्रधानमंत्री…

16 घंटे ago