अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी सेना के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जल्द पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से वापस लौटने से पहले अमेरिका, ईरान की हर उस क्षमता को निष्क्रिय करना चाहता है, जो उसके लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने युद्ध समाप्त करने से पहले एक संभावित समझौते का भी संकेत दिया।

इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि अमेरिका का मिशन पहले दिन से ही स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि ईरान के खतरे को पूरी तरह से खत्म करने का यह अंतिम और सबसे अच्छा मौका है, ताकि वे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सकें।

इससे पहले, एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रम्प ने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़कर महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य मार्ग की सुरक्षा के लिए अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने संघर्ष में ब्रिटेन जैसे देशों से अपेक्षित सैन्य सहयोग न मिलने की बात भी कही।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

4 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

4 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

4 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

4 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

4 घंटे ago