इस्राइल और हमास के बीच कतर में संघर्ष विराम वार्ता का पहला दौर, बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया है। फलीस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कतर के दोहा में हुई वार्ता का उद्देश्य संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर किसी कारगर समझौते तक पहुचना था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के वॉशिंगटन रवाना होने से ठीक पहले संघर्ष विराम पर बातचीत फिर शुरु हुई थी। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली वार्ताकारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संघर्ष विराम समझौता इस्राइल को स्वीकृत शर्तों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति के साथ उनकी बातचीत से अधिक बंधकों की रिहाई और गजा में संघर्ष रोकने के समझौते तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
इस बीच, इस्राइल ने कल देर रात यमन के पश्चिमी होदेइदाह प्रांत में लाल सागर बंदरगाहों पर लगातार कई हवाई हमले किए। हाल के महीनों में इस्राइल ने यमन में प्रमुख बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे पर कई हमले किए हैं। हूती विद्रोहियों का भी इस्राइल की ओर मिसाइलें दागना जारी है।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…