भारत

आज से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित सदस्यों का होगा शपथ ग्रहण

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए वरिष्ठ भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा का सत्र गुरुवार से शुरू होगा। संसद सत्र अगले महीने की तीन तारीख को सम्‍पन्‍न होगा।

लोकसभा की बैठक से पहले राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रोटेम स्‍पीकर भर्तृहरि मेहताब को राष्‍ट्रपति भवन में शपथ दिलायेंगी। सत्र की शुरुआत में प्रोटेम स्‍पीकर सबसे पहले प्रधानमंत्री और लोकसभा के नेता नरेन्‍द्र मोदी को सदन में सदस्‍य के रूप में शपथ लेने के लिए बुलायेंगे। इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष के चुनाव तक प्रोटेम स्‍पीकर को सहयोग के लिए बने पीठासीन अधिकारियों को शपथ दिलायी जाएगी। ठीक इसके बाद केन्‍द्रीय मंत्रियों जो लोकसभा के सदस्‍य निर्वाचित हुए हैं, उनका शपथ ग्रहण होगा और फिर अन्‍य नव-निर्वाचित सदस्‍यों को राज्‍यों के नाम के अल्‍फाबेट के क्रम में बुलाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में हुई दुखद घटना पर अपनी…

43 सेकंड ago

TDB-DST ने “बूस्ट इलेक्ट्रिक जंप टेक-ऑफ (BE-JTO)” शीर्षक परियोजना के लिए गुरुग्राम स्थित केसी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने…

2 मिनट ago

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

7 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

7 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

21 घंटे ago