ईरान से निकाले गए एक सौ दस भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान आज तड़के नई दिल्ली पहुंचा। ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष के बाद भारत ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने उन्हें सुरक्षित आर्मेनिया पहुंचने में मदद की। भारतीय राजनायिक मिशनों की देखरेख में ये सभी विद्यार्थी सड़क मार्ग से आर्मेनिया की राजधानी येरेवन पहुंचे। ये विद्यार्थी कल दोपहर विशेष विमान से येरेवन से रवाना हुए थे।
ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपात हेल्पलाइन और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित 24 घटे के नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क में रहें।
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…