अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन संघर्ष समाप्‍त करने के लिए रूस, अमरीका और यूक्रेन की पहली त्रिपक्षीय बैठक आज संयुक्त अरब अमीरात में होगी

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने घोषणा की है कि यूक्रेन, अमरीका और रूस आज से दो दिन की बैठक में भाग लेंगे। वर्ष 2022 में यूक्रेन और रूस के बीच शुरू हुए संघर्ष को समाप्‍त करने के लिए पहली बार तीनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज और कल संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के अवसर पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने उनकी चर्चा को सकारात्मक बताया और संघर्ष समाप्ति पर जोर दिया। अमरीका की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस शांति प्रक्रिया में शामिल हैं। ये दोनों संयुक्‍त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुँचने से पहले मॉस्को में रूसी नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।

राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वार्ता एक महत्वपूर्ण कदम है और इसकी सफलता के लिए रूस सहित सभी पक्षों को समझौते के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गारंटी और युद्धोत्तर पुनर्निर्माण से संबंधित दस्तावेज लगभग तैयार हैं। हालांकि, जेलेंस्‍की ने यह भी स्वीकार किया कि अंतिम तौर पर वार्ता अभी भी कठिन है। संयुक्त अरब अमीरात की मध्‍यस्‍थता से दोनों देशों के बीच कैदियों के आदान-प्रदान सहित बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

1 घंटा ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

6 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

6 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

8 घंटे ago