भारत

लद्दाख में टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के पांच जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया

लद्दाख क्षेत्र में कल रात टैंक युद्ध अभ्‍यास के दौरान पांच सैनिक वीरगति को प्राप्‍त हो गए। टैंक जब नदी पार कर रहे थे तो अचानक जल का प्रवाह बढ जाने से यह दुर्घटना हुई। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के निकट दौलत बेग ओल्‍डी क्षेत्र में टैंक युद्ध का एक अभ्‍यास चल रहा था।

आधिकारिक वक्‍तव्‍य में लेह के रक्षा प्रवक्‍ता ने कहा है कि सैन्‍य प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान यह दुर्घटना हुई है। पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांग्‍सा के निकट श्योक नदी में अचानक जल का स्‍तर बढ जाने के कारण सेना का एक टी-72 टैंक फंस गया।

बचाव दल घटनास्‍थल पर पहुंचा, लेकिन जल के तेज प्रवाह के कारण बचाव अभियान सफल नहीं रहा। सेना ने पांच वीर सैनिको के बलिदान पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों के वीरगति प्राप्‍त करने पर दुख व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशवासी वीर सैनिकों की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

14 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

15 घंटे ago