खेल

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में आगे बढ़ा

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी उत्‍तर प्रदेश तथा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सो में आज और आगे बढ गया। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ, पंजाब और पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के शेष हिस्‍से, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू में अगले दो से तीन दिन तक मॉनसून के आगे बढने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, मेघालय, उप-हिमालयीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों, ओडिसा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, गुजरात तथा दक्षिण भीतरी कर्नाटक में आज भारी से बहुत भारी वर्षा हुई।

कल की भारी वर्षा के बाद राष्‍ट्रीय राजधानी और इससे जुडे अन्‍य क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बरसात हुई। इस बरसात से तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया और मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्‍ली में आज आठ दशमलव नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा हो सकती है। कल अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

8 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

9 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

10 घंटे ago