भारत

धनतेरस के साथ आज से हुई पांच दिवसीय दीपोत्‍सव की शुरूआत

आज धनवन्‍तरि जयंती है। इसे धनतेरस के रूप में भी मनाया जाता है। धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा और पांच दिन तक चलने वाला दीपोत्‍सव आज से ही आरंभ हो जाता है। प्राचीन मान्‍यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की प्रथा है।

धनवन्‍तरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। आज ही नौंवा आयुर्वेद दिवस भी मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा पद्धति को पुनर्जीवित करना है। भारतीय आयुर्वेदिक उत्‍पादों का निर्यात विश्‍व के अनेक देशों में होता है। कई देश इस वर्ष आयुर्वेद दिवस मना रहे हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए एक विशेष कोड भी बनाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस और आयुर्वेद दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से सभी का जीवन स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि से सम्‍पन्‍न रहे। आयुर्वेद दिवस पर उन्‍होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद हमेशा उपयोगी रहेगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

3 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

4 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

4 घंटे ago