भारत

दिल्ली के पांच विद्यालयों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

दिल्ली के पांच विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि सभी पांच विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को स्कूल परिसरों में गहन तलाशी लेने, दोषियों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि स्‍कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा परिसर की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

8 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

13 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

13 घंटे ago