भारत

केरल में तिरुवनन्‍तपुरम अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज करीब पांच घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्‍थगित रहेगा

केरल में तिरुवनन्‍तपुरम अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर आज शाम चार बजे से रात नौ बजे तक करीब पांच घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन स्‍थगित रहेगा। श्री पद्मनाभस्‍वामी मन्दिर से संबंधित अल्‍पास्‍सी अराट्टू शोभायात्रा को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। यह शोभायात्रा दशकों से वार्षिक परंपरा है।

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का अलपसी अरट्टू उत्‍सव एक प्रमुख परंपरा है जिसमें मंदिर से एक औपचारिक यात्रा शामिल होती है जो हवाई अड्डे के रास्ते से होकर गुजरती है और मूर्तियों के पवित्र स्नान के लिए शंकुमुगम समुद्र तट तक पहुंचती है। यात्रियों की परेशानी मुक्त यात्रा के लिए हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे और एयरलाइंस ने तदनुसार उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया था। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर उत्‍सव के लिए हवाई अड्डे पर रनवे साल में दो बार बंद रहता है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बनासकांठा में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज अटलांटा में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की…

2 घंटे ago

इजराइल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं

इस्राएल में चुनाव परिणामों में किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला है। नए…

2 घंटे ago

भूटान में हिमनदी लेख के फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी

केंद्रीय जल आयोग -सीडब्ल्यूसी ने भूटान की शिंताफू हिमनद झील के फटने के मद्देनजर पश्चिम…

2 घंटे ago