भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर आज देश को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के रजत जयंती समारोहों की शुरूआत है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उत्‍तराखण्‍ड के लोगों को राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए अगले 25 वर्षों की यात्रा की शुरूआत करनी होगी। उन्होंने अगले 25 वर्षों में विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य का विकास सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड नए प्रतिमान और मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2023-2024 सतत विकास लक्ष्यों संबंधी भारत सूचकांक में राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की स्टार्टअप रेंकिंग में सफल और अग्रणी राज्यों की श्रेणी में रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पिछले डेढ़ से दो वर्ष की अवधि में उत्तराखंड की सकल घरेलू उत्पाद दर में सवा गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य के माल और सेवा कर संग्रहण में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में उत्तराखंड की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय सवा लाख रूपये थी जो अब बढ़कर लगभग दो लाख 60 हजार रुपये हो गई है।

Editor

Recent Posts

‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ में भाग लेने हेतु भारत का अब तक का सबसे बड़ा कुशल युवाओं का दल रवाना

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल…

1 घंटा ago

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन…

1 घंटा ago

व्यक्तिगत लेन-देन और 96% व्यापारी लेन-देन के लिए यूपीआई अभी भी निःशुल्क

नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन…

1 घंटा ago

NDSA ने झारखंड में बांध सुरक्षा तैयारियों और बांध सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की एक टीम ने 8 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार…

2 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…

2 घंटे ago