बिहार के विभिन्न जिलों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नेपाल और पड़ोसी राज्यों के साथ ही प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से गंगा, गंडक, कोसी समेत प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढोतरी हो रही है।
बिहार में प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढोतरी से वाल्मीकि नगर, कोसी बीरपुर, सोन इंद्रपुरी बैराज से जलाश्राव में बढ़ोतरी से संबंधित जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। भागलपुर, औरंगाबाद, बेगुसराय, बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, पटना, खगड़िया, वैशाली और जहानाबाद के बाद कैमूर जिले में भी बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गये हैं। जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और दुर्गावती जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद फलैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…