मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश से फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कई ज़िलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है और करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज शिवपुरी, गुना, छतरपुर, सागर, दमोह और नर्मदापुरम सहित कई जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।





