बिहार के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आठ लाख पचास हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार करीब 70 हजार पशु भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुविधा के लिए 700 नावों का परिचालन किया जा रहा है। वहीं, बाढ़ राहत शिविर और सामुदायिक रसोईघर भी संचालित किए जा रहे हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गंगा और सोन नदियों के जलस्तर में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि, पटना में पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गया-पटना रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…