भारत

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, दस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। पटना, भोजपुर, सालण, वैशाली, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार समेत बारह जिलों की दस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में है। इधर, गंगा की डाउन स्‍ट्रीम में हाथिदा, बेगुसराय, खगडिया, मुंगेर और भागलपुर में नदी के रौद्र रूप से भयावह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पुन–पुन और सोन नदी में अभी भी ऊफान जारी है। पूर्व मध्‍य रेलवे ने पुन–पुन रेल पुल संख्‍या-21 पर सोन नदी का जलस्‍तर बढने के कारण आज भी दस मेमोरियल गाडियों के परिचालन को रद्द कर दिया है। इस बीच आपदा प्रबंधन मंत्री रतनेश सदा ने मुंगेर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार पूरी तरह सतर्क है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडितों की हर प्रकार से मदद की जा रही है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

5 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

10 घंटे ago