विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया अनिश्चितता से चिंतित है, भारत और लक्ज़मबर्ग के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद संबंध है। डॉ. जयशंकर ने यह बात आज नई दिल्ली में लक्ज़मबर्ग के उप प्रधानमंत्री, विदेश मामलों तथा व्यापार मंत्री जेवियर बेटल से मुलाकात के दौरान कही। विदेश मंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते को दिए गए मजबूत समर्थन के लिए लक्ज़मबर्ग का आभार व्यक्त किया।
हमारा रिश्ता बहुत भरोसेमंद है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हमने बहुत कुछ किया है और हम आगे भी और अधिक करने का भरोसा करते हैं, खासकर आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, विविधता लाने और भविष्य में मुक्त व्यापार समझौते को मंज़ूरी मिलने की संभावना के संदर्भ में।
डॉ. जयशंकर ने इस साल की शुरुआत में अपनी लक्ज़मबर्ग यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के नेताओं ने कई बार एक-दूसरे से बातचीत की है। विदेश मंत्री ने कहा कि व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग दोनों देशों के संबंधों का आधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश अंतरिक्ष, डिजिटल और हरित प्रौद्योगिकियों में सहयोग की संभावनाओं को भी तलाश रहे हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि कोविड महामारी के बाद भारत और लक्ज़मबर्ग के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर जेवियर बेटल ने कहा कि लक्ज़मबर्ग का भारत के साथ विश्वासपूर्ण और ईमानदार संबंध है। जेवियर बेटल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज तड़के नई दिल्ली पहुंचे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…