भारत

गुजरात, ओडिशा और केरलम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई

गुजरात, ओडिशा और केरलम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुजरात में मौसम विभाग ने आज छह जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दक्षिण और मध्य गुजरात को सराबोर करने के बाद बारिश का रुख अब सौराष्ट्र की तरफ हो गया है, जिससे कई जिलों में भारी जलभराव हुआ है। मोरबी तालुका में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते राज्‍य के 20 जलाशय छलक गए हैं, जबकि 30 बांधों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है। राज्य की जीवनरेखा नर्मदा बांध लगभग 75 प्रतिशत भर चुका है। राज्य में अब तक मौसम की औसत 64 प्रतिशत बारिश दर्ज हो चुकी है। तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को अगले दो दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही राज्य के सभी बंदरगाहों पर 3 नंबर का चेतावनी सिग्नल लगाया गया है।

इस बीच, ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन महानदी बेसिन में नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में खतरा अभी भी बना हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी के लिए चार मंत्रियों को तैनात किया है।

उधर, केरलम में तेज बारिश से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम और समुद्र में तेज लहरों को देखते हुए तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज बारिश, बादल फटने और अचानक बाढ़ की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़़ सकती हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

6 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

6 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

6 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

18 घंटे ago