खेल

ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत चौथे स्‍थान पर, भारत के कुल पदकों की संख्‍या 39

ग्लासगो में जारी राष्‍ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन चार अलग-अलग स्‍पर्धाओं में 16 पदक जीतकर भारत, पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने 13 स्‍वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्‍य सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं। भारत के खाते में सबसे अधिक 10 पदक मुक्‍केबाजी से आए हैं।

भारतीय एथलीटों ने पुरुषों के पैरा शॉट पुट और पुरुषों की ट्रिपल जंप में दो-दो मेडल जीते, जबकि जूडो और एथलेटिक्स में एक-एक मेडल अपने नाम किया। भारतीय मुक्केबाजों ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात स्‍वर्ण पदक जीते। यह इन खेलों के किसी एक संस्करण में किसी भी देश द्वारा जीते गए सर्वाधिक स्‍वर्ण पदक हैं।

भारत को पैरा एथलेटिक्स में भी सफलता मिली, जहाँ पुरुषों की एफ-57 शॉट पुट स्‍पर्धा में भारत के खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सोमन राणा ने स्‍वर्ण, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक जीता। एथलेटिक्स टीम ने तीन और पदक अपने नाम किए। पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रवेल ने रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने कांस्‍य पदक जीता, जबकि लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की पांच हजार मीटर दौड़ में कांस्‍य पदक जीता। जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने भी महिलाओं के 63 किलो भार वर्ग में कांस्‍य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाडि़यों को बधाई दी है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

6 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

6 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

6 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

18 घंटे ago